गंगापार, जून 2 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत परवेजाबाद में मंगलवार सुबह एक किसान के घर में आग लग गई। इससे घर में रखा घर गृहस्थी का पूरा सामान खाक हो गया।क्षेत्र के परवेजाबाद निवासी राज कुमार यादव पुत्र बाबा लाल यादव का पूरा परिवार घर के बाहर बैठा था। अचानक घर के सामने के भाग से धुआं निकलने लगा। सभी लोग शोर मचाने लगे। आग की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग तो किसी तरह बुझ गई किंतु सारा सामान जल गया है। परिवार के समक्ष रोटी की समस्या आ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...