परविंदर अवाना बने BCCI जूनियर चयन समिति के चेयरमैन, तीन अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- BCCI ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जूनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन का ऐलान कर दिया है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को यह जिम्मेदारी दी गई है। BCCI की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने अवाना को जूनियर चयन समिति का चेयरपर्सन नियुक्त करने के साथ-साथ तीन अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की सिफारिशें कीं, जिन पर मुहर लग गई। ये तीन सदस्य कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन. अर्जुन यादव हैं। इस तरह जूनियर चयन समिति के चार सदस्यों की नियुक्ति हो चुकी है और चेयरपर्सन भी घोषित किया जा चुका है। इस समिति में कुल पांच सदस्य होते हैं। BCCI ने बताया है कि बचे हुए एक पद पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को जारी अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि "क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने जूनियर क्रिकेट कमेटी के मेंबर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.