श्रावस्ती, अप्रैल 6 -- श्रावस्ती,संवाददाता। सरकारी जमीनों की पैमाइश करके पत्थर लगाने की योजना परवान नहीं चढ़ी। शुरुआत में पत्थर तैयार करके तहसील स्तर पर उपलब्ध करा दिए गए। लेकिन एक दो ग्राम पंचायतों में सरकारी जमीन पर पत्थर लगा कर कोरम पूरा कर दिया। लेकिन न तो जमीनों की पैमाइश की गई और न ही दबंगों के कब्जे के मुक्त ही हो सकी। पूर्व जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने एक साल पहले योजना बनाई थी कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सरकारी जमीनों की पैमाइश करा कर अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाय। इसके साथ ही भविष्य में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा न हो इसके लिए इन जमीनों पर पत्थर लगाया जाय। पत्थर पर सरकारी जमीनों का प्रकार जैसे खलिहान है तो खलिहान और घूर गड्ढा है तो उसे भी दर्ज किया जाय। इसके साथ ही सरकारी जमीन का रकबा कितना है और चारो ओर की चौहद्दी क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.