परवल लदे पिकअप से शराब बरामद
समस्तीपुर, मई 29 -- मुसरीघरारी। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जी से भरे एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब की खेप को बड़ी चालाकी से परवल की बोरियों के नीचे छिपा रखा था, जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र से होकर एक पिकअप वाहन में शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें- परवल लदे पिकअप से शराब बरामद पहली नजर में वाहन पूरी तरह सब्जी, खासकर परवल से भरा दिखाई दे रहा था। लेकिन पुलिस को शक होने पर जब गहन जांच की गई तो परवल की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की कई पेटियां बरामद हुईं। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.