बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- परवलपुर, निज संवाददाता। वेन थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन लड़कियां मंगलवार को परवलपुर बाजार से गायब हो गयी थी। परवलपुर थाना की पुलिस ने तीनों को गया से बरामद किया गया। थानध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि तीनों लड़कियां परवलपुर बाजार में सिलाई सीखने गयी थी। उसके बाद से वापस नहीं लौटी। खोजबीन में पता नहीं चला तो परिजनों ने परवलपुर थाने में शिकायत की। इनमें से दो नाबालिग बतायी जाती है। मेडिकल जांच व कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपनी मर्जी से गयीं थी। (सदानंद)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.