बिहारशरीफ, जून 11 -- परवलपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शंकरडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय से मंगलवार की रात चोरों ने 20 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोरों ने व्यवसायिक गैस सिलेंडर, रसोई के बर्तन व एम्प्लीफायर चुराया है। एचएम शशिधर मिश्रा ने बताया कि फिलहाल स्कूल में गर्मी की छुट्टी है। बुधवार की सुबह ग्रामीणों की नजर रसोईघर की टूटी हुई कुंडी पर पड़ी। सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद, गांव के शिक्षक वहां पहुंचे। थाने में चोरों के खिलाफ आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गये। उन्होंने बताया कि चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- परवलपुर में स्कूल से 20 हजार की संपत्ति चोरी (परवलपुर से सदानंद सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...