बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- मोटर जल जाने से 15 दिनों से नहीं मिल रहा था पेयजल मरम्मत के बाद किया गया चालू, पीने लायक पानी नहीं फोटो : जलमीनार-परवलपुर में बना जलमीनार। परवलपुर, निज संवाददाता। शहर में पीने के पानी की गंभीर समस्या है। तीन साल पहले नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। 15 दिन पहले बोरिंग का मोटर जल जाने से समस्या और विकराल हो गयी है। मोटर की मरम्मत कराने के बाद बोरिंग चालू करवाया गया। अब इससे गंदा पानी निकल रहा है। यह पीने लायक नहीं है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या को दूर करने की गुहार लगायी है। लोगों की मानें तो बुधवार को मरम्मत के बाद मोटर को चालू किया गया। पीएचइडी की बोरिंग से गंदा पानी निकलने लगा। काफी प्रयास के बाद भी पानी साफ नहीं हुआ। गुरुवार को भी स्थानीय लोगों की मौजूदगी में इसे चालू किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.