मधुबनी, जून 3 -- मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने के परवलपुर गांव में कुछ लोगों ने एक 35 वर्षीय युवक रंजीत साहु को मारपीट कर जख्मी कर दिया। यह घटना 27 मई को गांव में ही उस समय घटित हुई जब रंजीत साहु अपना ट्रैक्टर लेकर घर आ रहे थे। मारपीट का कारण जमीन संबंधी आपसी विवाद बताया जाता है। इस संबंध में मंगलवार शाम को पीड़ित रंजीत साहु ने भेजा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें परवलपुर गांव के ही सुधीर साहु सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- तरैया में भूमि विवाद की मारपीट में छह घायल, एक रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...