बिहारशरीफ, मार्च 7 -- महिला दिवस विशेष: परवलपुर की रिंकू ने पेश की नजीर, चूल्हा-चौका की चौखट लांघ बनीं मत्स्य उद्यमी तोड़ी सामाजिक बेड़ियां तो जिले की इकलौती महिला मछली पालक बनीं रेडियो पर सुनी सरकारी योजना की खबर, स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बदली तकदीर 10 सालों से 2 एकड़ तालाब में पाल रहीं अलग-अलग प्रजाति की मछलियां खुद बनीं आत्मनिर्भर, गांव के बेरोजगार युवाओं को भी दिया रोजगार फोटो रिंकू : अपने तालाब के पास खड़ीं सफल महिला मत्स्य उद्यमी रिंकू देवी। बिहारशरीफ/परवलपुर, कार्यालय प्रतिनिधि। महिलाएं सिर्फ चूल्हे-चौके के लिए बनी हैं, इस पुरानी सोच को नालंदा की बेटियों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने कामयाबी के झंडे न गाड़े हों। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर परबलपुर प्रखंड के मिर्जापुर गांव की रिंक...