नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- उत्तर-पूर्वी चीन के एक गांव में अंतिम संस्कार के दौरान एक असली मर्सिडीज-बेंज कार को कब्र में दफनाने का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कानूनी उल्लंघनों और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया और आम जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।घटना क्या है? यह घटना 9 अप्रैल की है, जब लियाओनिंग प्रांत के लियाओयांग गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। मृतक की कब्र में जो कार दफनाई गई, वह एक काले रंग की Mercedes-Benz S450L थी। इस लग्जरी कार की कीमत लगभग 11 लाख युआन (करीब डेढ़ करोड़ रुपये) थी। कार पर '8888' नंबर की प्लेट लगी थी। चीन में 8 अंक को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। स्थानीय स्तर पर चार समान अंकों वाली ऐसी नंबर प्लेट की कीमत ही 250,000...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.