पररिया बेला स्थित कैलाश धाम में दूसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,
चतरा, अगस्त 11 -- मयूरहंड प्रतिनिधि पवित्र सावन मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध परोरिया बेला स्थित कैलाश धाम में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिससे पूरा इलाका पूरी तरह से शिवमय हो गया। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे भक्तों ने कतारबद्ध होकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना की। 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयकारों से पूरा कैलाश धाम गूंज उठा। मंदिर कमेटी और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि सभी लोग सुगमता से पूजा-अर्चना कर सकें। यह भी पढ़ें- जिले में दूसरी सोमवारी पर उमड़ा शिवालयों में आस्था का सैलाब मान्यताओं के अनुसार, परोरिया बेला स्थित इस कैलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.