जौनपुर, जनवरी 15 -- जौनपुर, संवाददाता। परम्परागत रूप से पर्व मनाने वालों ने बुधवार को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। हालांकि शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में पर्व का असर कम रहा। अधिकांश दुकानें खुली रही और बाजार में चहल पहल रही। शहर में लाई चूरा के खरीददार तो कम दिखे लेकिन ग्रामीण बाजारों में खरीददारों की भीड़ रही। जिन्हें वैदिक पंचांग के अनुसार तय तिथि पर 15 जनवरी को स्नान-दान का पर्व मनाना है उन्होंने खरीददारी की। बच्चों और युवाओं ने जमकर पतंगबाजी की। परम्परागत रूप से खिचड़ी मनाने वाले सुबह स्नान कर उर्द और चावल का मिश्रण अन्न स्पर्श कर दान दिया। तत्पश्चात लाई, चूरा, रेवड़ा, मिठाई आदि का सेवन किया। दोपहर में खिचड़ी खाई गई। इस मौके पर आदिगंगा गोमती के हनुमान घाट, गोपीघाट, विसर्जन घाट, सूरज घाट समेत अन्य घाटों पर आंशिक रूप से कुछ लोगों ने स्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.