सोनभद्र, जून 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। ताजियादार एसोसिएशन अहले सुन्नत वल जमात की एक आवश्यक बुधवार को नगर पालिका सोनभद्र कार्यालय के पास वारसी कटरा में हुई। बैठक में मोहर्रम पर्व को परम्परागत तरीके से सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर चर्चा की गई। सदारत ताजियादार एसोसिएशन अहले सुन्नत वल जमात के सदर रोशन खान ने की। इस दौरान मोहर्रम के चांद की 6 तारीख को टैक्सी स्टैंड से निकलने वाला अली असगर का झूला, 7 तारीख को कर्बला से मिट्टी लाने का कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई। वहीं चांद की 8 तारीख को निकलने वाला दुलदुल जुलूस तथा चांद की 9 तारीख को सभी इमाम चौकों पर परंपरागत तरीके से ताजिया बैठने तथा चांद की 10 तारीख आशुरा के दिन ताजिया भ्रमण कर दफनाने के कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- दस फीट से अधिक नहीं होगी ताजिया की ऊँचाई:ड...