परमेश्वर सब्र करने वालों के साथ : फुलसंदे वाले
बिजनौर, मार्च 16 -- नहटौर। सतपुरुष बाबा फुलसन्दे वाले कहते है कि संसार में भयानक बरसात, आंधी, तूफान आते हैं कितने ही घर गिर जाते हैं? कितने ही नष्ट हो जाते हैं? पर वह कभी नष्ट न होगा, जिसकी आत्मा रात-दिन परमेश्वर के प्रकाश में स्थित है। आराधना रूपी ईश्वरीय ज्योति में स्थित है। रविवार को फुलसंदा स्थित आश्रम में प्रवचन करते हुए बाबा फुलसंदे वालो ने कहा कि स्वर्ग और पृथ्वी पाताल नष्ट हो जावेंगे पर जिस आत्मा में ईश्वर आराधना का उजाला है। वह आत्मा कभी नष्ट न होगी। बुरे कार्य करने वाला कभी अपने मनोरथों को पूर्ण होते न देख पावेगा, जो कोई सच्चे गुरु की शिक्षा को सुनता है और मानता है वह प्रकाशित हो जाता है और तमाम संसार तो अंधकार में डूबा पड़ा है। जो धर्म की शिक्षा को मानता है वह मजबूत कवच को धारण करता है और ऐसे किले में रहता है जो सदा सुरक्षित है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.