परमेश्वर के तत्वज्ञान से ही सुधर सकता है मानव समाज
कन्नौज, जुलाई 12 -- छिबरामऊ। क्षेत्र में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपालजी महाराज के सानिध्य में आयोजित सत्संग में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज में बढ़ती कुरीतियों, नशाखोरी, भ्रष्टाचार और नैतिक पतन पर चिंता व्यक्त करते हुए आध्यात्मिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। संत रामपालजी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि वर्तमान समय में मानव समाज अज्ञानता और भौतिक सुखों की अंधी दौड़ में फंस गया है। उन्होंने विभिन्न पवित्र सद्रंथों के प्रमाण प्रस्तुत करते हुए कहा कि सांसारिक सुख क्षणिक हैं और आत्मा की वास्तविक शांति तथा पूर्ण मोक्ष केवल शास्त्रानुकूल सतभक्ति से ही प्राप्त हो सकता है। उनका कहना था, कि समाज की बुराइयों को केवल दंड या भय से समाप्त नहीं किया जा सकता, बल्कि परमेश्वर के तत्वज्ञान और सतनाम के सुमिरन से व्यक्ति के जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.