हजारीबाग, अप्रैल 19 -- परमेश्वरी डीएवी स्कूल गरीखुर्द का दसवीं का शानदार रहा परिणाम, रोहित कुमार बने टॉपर केरेडारी, प्रतिनिधिकेरेडारी प्रखंड स्थित परमेश्वरी डीएवी स्कूल, गरीखुर्द में सीबीएसई मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस वर्ष परीक्षा में रोहित कुमार ने 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, विष्णु कुमार, आनंद कुमार, सचिन कुमार, सागर कुमार, श्रवण कुमार ,रोहित कुमार और अनिल कुमार ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूल के संचालक अजय कुमार सिंह एवं प्रिंसिपल विकास कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का आ...