परमेश्वरन के निधन पर ज्ञान विज्ञान समिति ने जताया शोक
धनबाद, अगस्त 12 -- धनबाद। वैज्ञानिक व जन विज्ञान आंदोलन के प्रमुख नेता डॉ एमपी परमेश्वरन के निधन पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने शोक व्यक्त किया है। समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ काशीनाथ चटर्जी ने कहा कि डॉ परमेश्वरन का निधन जन विज्ञान आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके विचार, संघर्ष और वैज्ञानिक चेतना के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी को सदैव प्रेरित करती रहेगी। शोक व्यक्त करनेवालों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी रवि सिंह, राज्य उपाध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल, ज्ञान विज्ञान समिति धनबाद से भोला नाथ राम, विकाश कुमार ठाकुर, रानी मिश्रा, मुकेश कुमार, मधेश्वर नाथ भगत शामिल हैं। यह भी पढ़ें- परमाणु वैज्ञानिक के निधन पर जताया शोक यह भी पढ़ें- परमाणु वैज्ञानिक एमपी परमेश्वरन का निधन यह भी पढ़ें- परमाणु वैज्ञानिक एमपी परमेश्वरन का निधन
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.