लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- क्षेत्र में मिशन जय भीम कार्यकर्ताओं ने संविधान सम्मान संकल्प यात्रा निकालने को लेकर प्रशासन से अनुमति मांगी थी। अनुमति न मिलने पर वे सड़क पर बैठ गए। इससे अफरातफरी मच गई। हंगामा शुरू हो गया। पुलिस को कई थानों का फोर्स बुलाना पड़ा है जिससे संगठन के लोग नाराज हो गए। हालांकि समझाने पर यात्रा को स्थगित कर दिया गया। जिला अध्यक्ष सुशील कनौजिया के नेतृत्व में दयाराम कनौजिया रोहित गौतम सुमित कनौजिया समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बैठक कर यात्रा निकालने के लिए परमिशन के लिए आवेदन किया था। जिसे एसडीएम ने किसी संस्था से जुड़े अन्य संगठन के चलते निरस्त कर दिया। जिससे कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और उन्होंने यात्रा निकालने का संकल्प ले लिया । मंगलवार दोपहर बाद कार्यकर्ताओं के साथ मोहम्मदपुर कला में हाईवे के किनारे बने अंबेडकर पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.