उरई, फरवरी 26 -- उरई।पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में एआरटीओ राजेश कुमार जनपद औरैया से जनपद में परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीन ऑटोरिक्शा वाहन परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाए गए जिनके विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए थाना कुठौन्द में उनको बंद किया गया। उक्त वाहनें परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए जनपद औरैया से आकर जनपद जालौन के कुठौन्द में सवारियों का परिवहन करते हुए पाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...