परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली दो बसें सीज, ओवरस्पीड में 18 व नियमों के उल्लंघन में 73 वाहनों का चालान
बलरामपुर, जून 17 -- बलरामपुर,संवाददाता। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने बुधवार को जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान परमिट शर्तों के विपरीत संचालित हो रही दो बसों को निरुद्ध (सीज) कर दिया गया है, जबकि निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चल रहे 18 के खिलाफ ओवरस्पीड और यातायात नियमों के उल्लंघन में 73 वाहनों का चालान किया गया। वाहन स्वामियों पर 2.39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) बृजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई। यह भी पढ़ें- परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली दो बसें सीज, ओवरस्पीड में 18 व नियमों के उल्लंघन में 73 वाहनों का चालान जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.