परमिट चोरी में 13 बस सीज, 15 वाहनों का किया चालान
सुल्तानपुर, जून 17 -- सुलतानपुर,संवाददाता। बिना परमिट के पर्यटन में संचालित बसों के खिलाफ परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान नगर व शहर के बाहर विभिन्न चौराहों पर चेकिंग कर 13 पर्यटक वाहनों को सीज कर दिया। सीज किए गए सभी वाहनों के पास परमिट नहीं थे। इसके अलावा नियमों की अदेखी में 15 वाहनों का चालान किया गया। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश कुमार गुप्ता व यात्री एवं माल कर अधिकारी शैलेन्द्र कुमार तिवारी, रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चन्द्र, यातायात निरीक्षक राम निरंजन की टीम ने पयागीपुर, अमहट, लोहरामऊ बाइपास, कूरेभार गुप्तारगंज, द्वारिकागंज, टाटियानगर, सेमरी चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- 60 वाहनों पर लगा 2.5 लाख का जुर्माना पर्यटक बसों का सीट के अनुसार मानक व परमिट को लेकर ऑनलाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.