धनबाद, जून 12 -- परमा एकादशी पर गुरुवार को झरिया श्री श्याम मंदिर से भव्य निसान शोभा यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम पंडित कैलाश पाण्डेय ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ निसान पूजन कराया। इसके बाद हारे का सहारा बाबा श्री श्याम हमारा और खाटू नरेश की जय के जयकारों के साथ यात्रा शुरू हुई। शोभा यात्रा में सबसे आगे युवाओं की टोली थी। उनके पीछे खुले वाहन पर फूलों से सुशोभित बाबा का भव्य दरबार और बैंड-बाजा चल रहा था। यात्रा में शामिल 275 श्याम भक्त हाथों में मोर पंख लगे बाबा के नाम का निसान थामे चल रहे थे। सभी श्रद्धालु मुख से जय श्री श्याम का उद्घोष कर रहे थे। यह भी पढ़ें- एकादशी पर फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबारयात्रा का मार्ग यह निसान शोभा यात्रा लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड, चार नम्बर मोड़ और धर्मशाला रोड का भ्रमण करते हुए पु...