रिषिकेष, मई 3 -- परमार्थ निकेतन भक्ति, ज्ञान और सनातन संस्कृति के दिव्य आलोक से आलोकित होने जा रहा है। सोमवार से संत रमेश भाई ओझा श्रीमद्भागवत कथा करेंगे। रविवार शाम संत रमेश ओझा परमार्थ निकेतन पहुंचे। जहां ऋषिकुमारों ने पुष्प वर्षा, शंख ध्वनि और वेदमंत्रों से उनका अभिनन्दन किया। उनके श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा सुनना एक अद्वितीय अनुभूति है। उनकी मधुर, ओजस्वी वाणी में कथा सुनना, कथा के प्रत्येक प्रसंग में भक्ति का रस, ज्ञान का प्रकाश और जीवन को दिशा देने वाली प्रेरणा समाहित है। सात दिवसीय कथा के पहले दिन क्लशयात्रा से शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.