परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश
हरिद्वार, जून 21 -- हरिद्वार। परमार्थ गंगा घाट पर रविवार को भव्य योग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। योगाचार्य डॉ. निरंजन देव ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान साध्वी अनन्या सरस्वती ने कहा कि योग ही जीवन का आधार है। योग को भूलना बीमारियों को आमंत्रण देना है। कहा कि योग सभी रोगों की औषधि और जीवन को ऊर्जावान बनाने वाला कल्पवृक्ष है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है। इस मौके पर पार्षद आकाश भाटी, वरिष्ठ भाजयुमो नेता विदित शर्मा, राजेश पुरी, राकेश कुमार, कृष्णा सैनी, मनोज बिष्ट, राजू शुक्ला, कृष्णकांत दुबे, दिनेश शर्मा, योगेश दिनकर, अजय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.