रिषिकेष, अप्रैल 9 -- एक्सिस बैंक ने ऋषिकेश के प्रसिद्ध परमार्थ निकेतन आश्रम के बाहर दो एलईडी स्क्रीन लगाई हैं। इसका मकसद इस खास आध्यात्मिक जगह पर आने वाले पर्यटकों को आसानी से जानकारी देने के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। गुरुवार को एलईडी स्क्रीन का उद्घाटन परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया। इन स्क्रीन पर पर्यटकों को रास्ता दिखाने में मदद, जरूरी हेल्पलाइन नंबर और पास के महत्वपूर्ण स्थानों जैसे अस्पताल, मंदिर और आपातकालीन सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, स्क्रीन पर धोखाधड़ी से बचने के संदेश, गंगा आरती का लाइव प्रसारण और आश्रम द्वारा नियमित रूप से की जाने वाली सफाई और पौधारोपण जैसी गतिविधियों की जानकारी भी दिखाई जाएगी। साथ ही, एक्सिस बैंक ने आश्रम में स्वयं-सेवा कियोस्क भी लगाए हैं, जिससे पर्यटक आ...