पूर्णिया, मार्च 28 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के हरिणतोड़ में शुक्रवार दोपहर में स्नान करने गयी दो बहनें नदी में डूब गई। ग्रामीणों ने बताया कि छोटी बहन स्नान करने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चली गयी। छोटी बहन को बचाने में बड़ी बहन भी नदी में कूद गयी। इसके बाद दोनों नदी के गहरे पानी में डूब गयी। इसकी सूचना नदी में स्नान कर रहे बच्चों ने उनके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों बहनों की तलाश में दर्जनों ग्रामीण गोताखोर नदी में कूदे लेकिन दोनों बहनों का पता नहीं चल पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते बीडीओ सह प्रभारी सीओ सुरेन्द्र तांती एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों बहन की सकुशल बरामदी के लिए नदी में तलाश जारी है। दोनों बहनों की पहचान बायसी थाना क्षेत्र के हरिणतो...