पूर्णिया, मार्च 29 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी थाना क्षेत्र के हरिणतोड़ स्थित परमान नदी में स्नान के दौरान डूबी दो सगी बहनों की तलाश दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही, लेकिन अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार दोपहर स्नान के दौरान छोटी बहन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए बड़ी बहन भी नदी में कूद गई, जिससे दोनों डूब गईं। शनिवार को एसडीएम अभिषेक रंजन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी सुरेंद्र तांती को तत्काल जाल की व्यवस्था कर खोज अभियान तेज करने को कहा। साथ ही एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल से लेकर करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। एसडी...