पूर्णिया, मार्च 16 -- बैसा, एक संवाददाता।अमौर प्रखंड क्षेत्र के नितेंदर पंचायत स्थित बेलगच्छी गांव से होकर बहने वाली परमान नदी में लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। नदी में रुक-रुक कर हो रहे कटाव के कारण तटवर्ती इलाके के लोगों को अपनी जमीन और घरों के क्षतिग्रस्त होने की चिंता सताने लगी है। इस संबंध में पंचायत मुखिया अहमद हुसैन, कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव तूफान आलम, मशकूर, इरफान, अनवर, आरिफ, बाबुल, असफर, राजेश, शाहना, गुड़िया, शमशाह, रियाज, महबूब सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने से नदी का जलस्तर कम रहने के बावजूद कटाव लगातार जारी है। जिस तरह से कटाव बढ़ रहा है, उससे पूरे इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी अंचलाधिकारी को सूचना दी गई थी। सूचना मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.