अररिया, मार्च 11 -- बथनाहा, एक संवाददाता बथनाहा थाना क्षेत्र की परमान नदी में अवैध बालू मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बथनाहा पुलिस ने थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू के नेतृत्व एक ट्रैक्टर को जब्त किया । जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान परमान नदी से अवैध रूप से बालू,मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नदी से खनन करते एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। इस संबंध में खनन विभाग के पदाधिकारी को भी सूचित करने की बात बताई गई। खनन के निर्देश के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने अवैध खनन करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...