परमान, कनकई और महानंदा के जलस्तर में कमी, कटाव पर प्रशासन की नजर
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- बायसी, एक संवाददाता। लगातार हो रही रुक-रुककर बारिश के बीच सोमवार को परमान, कनकई और महानंदा नदियों के जलस्तर में हल्की कमी दर्ज की गई। हालांकि संभावित नदी कटाव को देखते हुए प्रशासन की ओर से नदियों के जलस्तर और कटाव की लगातार निगरानी की जा रही है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि क्षेत्र की प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। प्रशासन की टीम जलस्तर के साथ-साथ नदी कटाव की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण महानंदा, परमान और कनकई नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई थी। वहीं सोमवार को इन नदियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.