मथुरा, अगस्त 19 -- मथुरा। दिल्ली से आए निरंकारी संत सुरजीत सिंह नशीला ने जयसिंहपुरा की हनुमान बगीची में संत समागम किया। उन्होंने सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा से प्यार तो सभी कर रहे हैं, किन्तु परमात्मा से पहचान नहीं है, तभी तो सामने होते हुए भी हर कोई प्रभु को देख नहीं पा रहा है। परमात्मा प्रेम रूप में मौजूद है, जिन्होंने प्रेम किया उन्होंने ही परमात्मा पाया है। परमात्मा को मानना धर्म है और जानना ज्ञान है। प्रभु को जानकर ही हम प्रभु से प्रेम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंसान जागा दिख रहा है जबकि वास्तव में वह सोया है, दरअसल हमें जहां के लिए जागना था वहीं से कोसों दूर है और अज्ञानता की नींद में सो रहे हैं, जबकि मनुष्य जन्म ब्रह्मानुभूति के लिए ही हुआ है। उनके साथ दर्शन सिंह, जगत सिंह, विक्रम, चंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.