कानपुर, जुलाई 25 -- पुखरायां, संवाददाता। संत निरंकारी मिशन कानपुर जोन की प्रचारक बहन सुमन गुप्ता ने कहाकि परमात्मा तो हर समय हमारे अंग संग है, बस इससे जो दूरी है वह यही कि अंग संग होते भी होते हुए भी हम इसके एहसास में नहीं रहते। परमात्मा को जानकर फिर अपने जीवन में लाकर श्रद्धा विश्वास से भक्ति की यात्रा शुरू करनी है। शनिवार को मेन रोड पुखरायां में आयोजित निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग समारोह की अध्यक्षता कर रही थी। कहाकि जब हम भक्ति भाव से भटकती भी है, तो यह परमात्मा हमें संभाल लेता है। बस जरूरत पूर्ण समर्पण की है। हम अपने अहंकार को खोकर इसके प्रति ऐसे हो जाए जैसे एक पत्ता पानी पर तैरता है जीवन में जब हम परमात्मा निराकार का सहारा लेते हैं तो वाकई ही हमारा मन इतना हल्का हो जाता है कि हमारी पूरी जीवन यात्रा ही बहुत सहज हो जाती है। संचालन बहन आर...