बलिया, मार्च 22 -- बलिया। शहर के अग्रवाल धर्मशाला में दिव्य चेतना सत्संग की ओर से दो दिवसीय साधना शिविर का आयोजन किया गया। इसको सम्बोधित करते हुए आचार्य निरंजन कुमाार ने कहा कि दु:ख तीन प्रकार के दैहिक, दैविक और भौतिक होते हैं। कहा कि सद्गुरु के बताये मार्ग पर चलने से दु:खों से छुटकारा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि लोग धनार्जन और परिजनों को संतुष्ट करने के लिए समय देते हैं। कहा कि कुछ समय साधना के लिए भी देना चाहिये। आचार्य धनंजय ने कहा कि परमात्मा को पाने के लिए तीन उपाय भक्ति, ज्ञान और प्रेम है। इनके केंद्र में गुरु हैं । भक्ति की परिधि में रहकर माया से मुक्ति पायी जा सकती है। इस मौके पर बृजकिशोर राय, रणधीर सिंह, गोल्डेन जायसवाल, अभिषेक, शम्भू, कृपा राय, ऋचा राय, वंदना मिश्रा, अर्चना, मीनाक्षी, विरेंद्र आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...