परमात्मा के प्रति समर्पण से मिलेगा सुख
बागपत, अप्रैल 6 -- बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय परिसर में चल रहे दो दिवसीय यजुर्वेद पारायण यज्ञ रविवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। प्रधानचाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि समर्पण के साथ जहां स्नेह होता है, वहां सुख शांति होती है। भगवान की समर्पित भाव से साधना करने पर जीवन में सुख शांति मिलती है। वेद मार्ग आत्मिक उन्नति का साधन है। हमारे विषयों विकारों से सत्य का मुख छिप जाता है। आत्मा ही मनुष्य की चेतना है। यज्ञ व श्रेष्ठ कर्म आत्मा का भोजन है। आयोजन में बीएसएनएल पूर्व जीएम चंद्रहास दलाल, टीसीआईएल के पूर्व सीएमडी संजीव मालिक, अनीता देवी, महेंद्र सिंह आर्य, दीपक शर्मा एडवोकेट, देवेंद्र राठी, राहुल जैन, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.