औरंगाबाद, मार्च 13 -- मदनपुर प्रखंड के उमंगा पहाड़ पर चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक नीरज भास्कर महाराज ने सत्य की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भागवत में सत्य की वंदना की गई है। उन्होंने कहा कि सत्य स्वरूप परमात्मा की शरण में जाने से मनुष्य के जीवन के तीनों ताप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा को समस्त तापों का नष्ट करने वाला बताया जिसके श्रवण से परमात्मा की शरण ग्रहण करने वाले के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दौरान भक्तिमय संगीत पर श्रद्धालु झूम उठे। बता दें कि 9 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की जा रही है। कथा के चौथे दिन कथा श्रवण कर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। लोगों ने व्यास पीठ पर पुष्प अर्पित कर कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के समापन के उपरांत भागव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.