फरीदाबाद, फरवरी 8 -- सूरजकुंड मेला मैदान में झूला टूटने से हुए हादसे को लेकर हरियाणा सरकार के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने एक ऐसा बयान दिया है जो कि चर्चा का विषय बन गया है। शर्मा ने कहा है कि ये हादसा भगवान की मर्जी से हुआ है जबकि झूले ठीक-ठाक थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'सर्टिफिकेशन की जहां तक बात है जितने भी झूले लगे हुए हैं उनका रोजाना प्रशासन की तरफ से सर्टिफिकेशन होता है। आज (हादसे से पहले) भी उसका सर्टिफिकेशन हुआ लेकिन परमपिता परमात्मा की कोई ऐसा रहा कि ये हादसा हुआ, जो कि नहीं होना चाहिए था। पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा के इस बयान की आम आदमी पार्टी के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'हरियाणा सरकार के मंत्री कह रहे हैं हादसा सरकार की गलती से नहीं बल्कि भगवान की मर्जी से ह...