परमात्मा की आज्ञा का पालन ही सच्ची भक्ति : स्वामी तेजेस्वरानन्द महाराज
मुजफ्फर नगर, जून 15 -- मुजफ्फरनगर जडौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को मानव कल्याण एवं पारिवारिक सुख-शांति हेतु यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ का संचालन यज्ञब्रह्मा स्वामी तेजेस्वरानन्द, पुरोहित अनिल शास्त्री और सुरेन्द्र आचार्य द्वारा किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में जडौदा, लच्छैडा, मोलाहेडी, नरा, वहलना सहित मुजफ्फरनगर शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति दी। कृषिपाल सिंह, मुनेश देवी, देवेन्द्र व सुचिता दहिया मुख्य यजमान रहे।
यज्ञ का महत्व स्वामी तेजेस्वरानन्द महाराज ने कहा कि परमात्मा की आज्ञा का पालन ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने गृहस्थ जीवन में पंचमहायज्ञ ब्रह्म यज्ञ, देव यज्ञ, पितृ यज्ञ, अतिथि यज्ञ और बलि वैश्वदेव यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके पालन से समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक उन्नति का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.