नई दिल्ली, मार्च 13 -- अमेरिका और ईरान में लगातार गंभीर हो रहे युद्ध के बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका के सामने 'परमाणु निरस्त्रीकरण' की बात की थी लेकिन उसने बात करने से ही इनकार कर दिया। अरागची ने कहा कि 26 फरवरी को जिनेवा में हुई वार्ता के दौरान उन्होंने परमाणु हथियारों को लेकर चर्चा की थी। हालांकि अमेरिका इस बारे में कोई बात करने को तैयार ही नहीं था। उन्होंने कहा कि अमेरिका केवल युद्ध चाहता है। बता दें कि विदेश मंत्री अब्बास की अगुआई में अमेरिका से बात करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल जिनेवा गया था। अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल की अगुआई स्टीव विटकॉफ कर रहे थे। इसके बाद अमेरिका और ईरान की टेक्निकल टीमे विएना में 2 मार्च से एक और वार्ता करने वाली थीं। इससे पहले ही दोनें देशों के बीच युद्ध शुरू हो गया।पीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.