नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कड़े शब्दों में कहा है कि परमाणु हथियारों को सामान्य औजार के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम समिति की पूर्ण बैठक में अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए ये बात कही। भारत ने कहा कि वह परमाणु धमकियों के आगे कभी नहीं झुकेगा। आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की यह समिति निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार करती है। पाक की ओर से जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के बाद भारत ने उसे करारा जवाब दिया। जिनेवा स्थित निरस्त्रीकरण सम्मेलन में भारत के स्थायी मिशन के वरिष्ठ सलाहकार (निरस्त्रीकरण) अनमोल शेर सिंह बेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य ...