गिरडीह, दिसम्बर 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर शुक्रवार को गांधी चौक स्थित मोदी धर्मशाला में गिरिडीह विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान और प्रधानमंत्री रहते देश की प्रगति में उनके नेतृत्व को याद किया। इस दौरान अमर बाउरी ने बताया कि 25 दिसंबर को भारत रत्न वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई गई। शताब्दी वर्ष के तहत पूरे राज्य में एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.