परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के बफर जोन को घटाने का फैसला, आखिर सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
नई दिल्ली, मई 11 -- भारत सरकार ने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के आसपास के बफर जोन को घटाने का फैसला किया है। अब छोटे रिएक्टर्स के लिए यह दूरी 500 मीटर और बड़े रिएक्टर्स के लिए 700 मीटर रखी जाएगी। फिलहाल सभी परमाणु रिएक्टर्स के चारों ओर कम से कम 1 किलोमीटर का बफर जोन है, जहां कोई आवास या आर्थिक गतिविधि नहीं हो सकती। यह बदलाव भूमि की कमी को दूर करने और निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र को तो ऐसे अगवा करने नहीं दे सकते, SC की बड़ी टिप्पणी; BJP को झटका अधिकारियों के अनुसार, परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड और परमाणु ऊर्जा विभाग ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। यह बदलाव अगले कुछ महीनों में जारी होने वाले अंतिम नियमों में शामिल किए जाएंगे। भारत का लक्ष्य 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता को मौजूदा 8 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.