नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के चेयरमैन घनश्याम प्रसाद ने बुधवार को कहा कि भारत को 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता 91 गीगावाट बढ़ाने के लिए 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर 100 गीगावाट के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अनुमानित निवेश के साथ-साथ निजी क्षेत्र की व्यापक भागीदारी भी जरूरी है। प्रसाद ने 'भारतीय बिजली क्षेत्र को एआई सक्षम बनाने' विषय पर सीईए के विचार-मंथन कार्यक्रम में कहा कि भारत की मौजूदा स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता करीब 8.8 गीगावाट है। यह भी पढ़ें- डेटा सेंटर क्षेत्र में टाटा पावर के पास 2.8 गीगावाट से अधिक की संभावनाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...