परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में बाबाजी आरोग्यम संस्थान का उद्घाटन आज
जमशेदपुर, जून 25 -- परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर बिस्टुपुर स्थान में गरीबों के लिए बाबाजी आरोग्यम संस्थान का उद्घाटन आज होगा। विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान का उद्घाटन करेंगे। आरोग्यम संस्थान में जमशेदपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. उमेश खान, डॉ. नकुल चौधरी, डॉ. वीसी पंडा, डॉ. सकेत मिश्रा, डॉ. स्वाति झा, डॉ. इंद्राणी चाणक्य अपनी सेवा देंगीं। सभी चिकित्सक ओपीडी समय सारणी के तहत अपना सेवा देंगे।मरीजों को जन औषधि केंद्र से काफी कम दाम पर दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पैथोलॉजी की भी व्यवस्था की गई है। बाबा जी आरोग्यं संस्थान का उद्देश्य गरीबों के लिए सुलभ एवं कम दर पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.