रांची, जनवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया, रांची ने अपने संस्थापक श्रीश्री परमहंस योगानंद महाराज का सोमवार को 133वां जन्मोत्सव मनाया। चुटिया के योगदा मठ में समारोह का आरम्भ विशेष समूह ध्यान और स्वामी श्रद्धानन्द गिरि द्वारा गुरु मौन ईश्वर की मुखर वाणी विषय पर सत्संग के साथ हुआ। कार्यक्रम का प्रसारण योगदा सत्संग ऑनलाइन ध्यान केन्द्र पर ऐप के द्वारा हुआ। इसमें दुनिया भर से हजारों भक्त जुड़े। इसके बाद ब्रह्मचारी भास्करानन्द और कैवल्यानन्द के द्वारा संचालित भजन का उल्लासपूर्ण कीर्तन हुआ। आश्रम परिसर में शिव मन्दिर में गुरु पूजा एवं यज्ञ सम्पन्न हुआ। इसके बाद महाभंडारा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। समारोह का समापन शाम में विशेष ध्यान के साथ हुआ। बताया गया कि योगानंद महाराज द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.