गुमला, दिसम्बर 10 -- गुमला, संवाददाता। परमवीर अलबर्ट एक्का की नई प्रतिमा निर्माण कार्य के दौरान मूर्तिकार द्वारा पुरानी प्रतिमा को गलत तरीके से हटाए जाने की घटना पर जिला प्रशासन ने गहरी संवेदना और खेद व्यक्त किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और परमवीर जैसे राष्ट्रीय वीर के सम्मान में किसी प्रकार की चूक स्वीकार्य नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा नई प्रतिमा को पहले से अधिक उंची,भव्य और सुदृढ़ स्वरूप में स्थापित किया जा रहा है। प्रतिमा स्थल के संपूर्ण सौंदर्यीकरण को भी योजना में शामिल किया गया है। पूरा कार्य अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक की देख रेख में तेजी से चल रहा है।अलबर्ट एक्का की शौर्य गाथा को श्रद्धापूर्वक साकार करने के लिए प्रतिमा स्थल की नींव में उनके पैतृक गांव अल्बर्ट एक्का जारी से लाई गई पवित्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.