लातेहार, अप्रैल 16 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के पोटमाडीह (खजुरतला) में परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल ग्रामीण हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हो चुका है। मौके में ग्राम प्रधान, सरपंच एवं खेल समिति सदस्यों की उपस्थिति में लीग का उद्घाटन किया गया। पहला मैच सुग्गी बनाम पोटमाडीह के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मैच में सुग्गी की टीम ने 1-0 की फील्ड गोल से जीत दर्ज करते हुए अगले दौर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं लीग का दूसरा मैच दुबारा पोटमाडीह बनाम सुग्गी के बीच टक्कर का मैच हुआ। खेल समिति ने महुआडांड, गारु, बरवाडीह के आसपास के गांव एवं गुमला जिला के डुमरी, चैनपुर बरवे एरिया के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी टीम लेकर आयोजन में भाग लेने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.