रांची, जुलाई 1 -- रांची। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हामिद की 93वीं जयंती पर बुधवार को कांटाटोली चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परमवीर अब्दुल हामिद स्मारक समिति के अध्यक्ष मुन्ना भाई की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वार्ड पार्षद आलिया नाज सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एनसीसी एयर विंग के अफसर एसके मुर्मू और सीनियर कैडेट्स ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीद को नमन किया। यह भी पढ़ें- शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर याद किया गया पराक्रम, प्रतिमा लगाने की मांग यह भी पढ़ें- शहीद अब्दुल हमीद को किया याद, केक काटा यह भी पढ़ें- वीर अब्दुल हमीद एवं अब्दुल कयूम अंसारी की जयंती पर हुई विचार संगोष्ठी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...