परमनी में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
उन्नाव, मई 23 -- चकलवंशी, संवाददाता। मांखी थानाक्षेत्र के परमनी गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का सनसनीखेज आरोप लगाया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। परमनी गांव निवासी गुनी कश्यप पुत्र उमाशंकर की शादी करीब 12 वर्ष पहले अजगैन थाना क्षेत्र के दौलतखेड़ा गांव निवासी किशोर की पुत्री 32 वर्षीय सीमा के साथ हुई थी। दंपती के दो बेटे आयुष और आरुष हैं। शनिवार सुबह गुनी गांव के बाहर बन रहे नए मकान में साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान पुराने घर में सीमा का शव साड़ी के फंदे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.