परमटी में श्रमदान और आपसी सहयोग से बन रहा शिवालय
बागेश्वर, जून 26 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। तहसील के परमटी गांव के नौजवान और ग्रामीणों द्वारा श्रमदान और आपसी सहयोग से शिवालय बनाया जा रहा है। इसमें लोग 2000, 5000 से लेकर 10000 तक सहयोग राशि दे रहे हैं। ग्राम प्रधान कुंदन सिंह ने शिवालय के लिए 20 कट्टा सीमेंट दिया। सीढ़ियों के किनारे बाढ़ और पीपल के वृक्ष के नीचे बनाया जा रहा है। इस अवसर पर आनंद सिंह बिष्ट अध्यक्ष, जमन सिंह बिष्ट, गोकुल सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र बिष्ट, श्याम सिंह आदि कार्य में लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- मां कौशल्या देवी मंदिर में धर्मशाला का हुआ निर्माण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.