वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वाराणसी के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट स्व. सरदार परमजीत सिंह अहलुवालिया की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया। गांधी नगर (सिगरा) स्थित उनके आवास पर शुरू हुए अखंड पाठ का समापन (भोग) बुधवार को होगा। बुधवार को ही गुरुबाग स्थित गुरुद्वारा में दिन में 12 बजे से दो बजे तक कीर्तन एवं अंतिम अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.